News : वन विभाग की ओर से राज्य के 24 समुद्र तटों को कछुओं की ‘नेस्टिंग साइट’ (घोंसले बनाने का स्थान) घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया गया है। इस फैसले के बाद, विशेष रूप से ‘ऑलिव रिडले’ कछुओं के प्रजनन काल के दौरान तटीय गतिविधियों और पर्यटन से जुड़े नियमों में सख्ती बरती जा सकती है।
वन विभाग ने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि ‘कोस्टल रेगुलेशन ज़ोन (CRZ) नोटिफिकेशन, 2019’ के अंतर्गत उत्तरी गोवा के 10 और दक्षिणी गोवा के 14 समुद्र तटों को कछुओं के नेस्टिंग ज़ोन के रूप में चिह्नित किया जाए।
News : गोवा के 24 बीच कछुआ नेस्टिंग साइट के रूप में चिह्नित
यह प्रस्ताव मंजूर होने के बाद, नेस्टिंग सीजन के समय समुद्र तटों पर तेज रोशनी, अस्थायी शेड (बीच शैक), आयोजनों, वाहनों के प्रवेश और रात्रिकालीन गतिविधियों पर कड़ी पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।
उत्तरी गोवा के चिह्नित किए गए समुद्र तटों की सूची में मोर्जिम, मांद्रेम, वागाटोर, कलंगुट, कैंडोलिम, केरी, मिरामार, अशवेम, बागा और अरामबोल के नाम शामिल हैं।
दूसरी ओर, दक्षिणी गोवा से राजबाग, मोबोर, काबो डी रामा, पाटनेम, बैना, पालोलेम, कोला, कारमोना, कैवेलोसिम, वारका, तालपोना, अगोंडा और गलगिबाग को इस प्रस्ताव में रखा गया है।
News : मोर्जिम तट पर पाए गए कछुओं के 83 घोंसले
वन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तरी गोवा में कछुओं के प्रजनन के प्रमुख केंद्र मोर्जिम बीच पर मौजूदा सीजन में ‘ऑलिव रिडले’ कछुओं के 83 घोंसले दर्ज किए गए हैं। इन घोंसलों से अब तक कुल 8,599 अंडे प्राप्त हुए, जिनसे 7,578 नन्हे कछुए (हैचलिंग्स) बाहर आ चुके हैं।
यदि पिछले आंकड़ों से तुलना करें, तो मई 2025 तक समूचे उत्तरी गोवा में करीब 18,000 अंडे मिले थे और उस दौरान 12,857 बच्चों को सुरक्षित समुद्र में छोड़ा गया था।
Also Read : News : कम उम्र में मोटापे की चपेट में आ रहे बच्चे, अच्छी स्वास्थ्य के लिए लाइफस्टाइल में करे ये जरूरी बदलाव
