Uttarakhand : दिवाली के पावन अवसर से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने उत्तराखंड के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। गुरुवार को धामी मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
इस बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। डीए की यह नई दरें 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत कार्यरत अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर उसे 1 जुलाई, 2026 से 63 प्रतिशत कर दिया था। इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई है।
सरकार के इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय निकायों, अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थानों, सरकारी विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी वेतनमान के अंतर्गत आने वाले पात्र कर्मियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
Also Read : News : अर्धकुंभ 2027 से पहले हरिद्वार का कायाकल्प: 3.77 करोड़ की लागत से निखरेंगे फ्लाईओवर और अंडरपास
