टिहरी। टिहरी जनपद के चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें कुल दस लोग सवार थे। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे। वे हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
