उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें
  1. जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किया कुंआवाला बाजार का भ्रमण, इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग करने को कहा।
  2. श्रीनगर गढ़वाल के गौला पार्क में युवाओं ने UKSSSC पेपर लीक के खिलाफ किया आक्रोश रैली का आयोजन, इस दौरान छात्र-छात्रओं ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर सरकार और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
  3. बिहार की राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में हुई कांग्रेस की CWC की बैठक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया  सक्रिय रूप से प्रतिभाग, इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन कांग्रेस परिवार के लिए ऐतिहासिक है। आज़ादी के बाद पहली बार सदाकत आश्रम में CWC की बैठक आयोजित हो रही है।
  4. मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में अस्थाई लकड़ी का पुल बनकर हुआ तैयार, बता दें कि मोरखम्बा नदी पर बान लोहे का पुल आपदा की भेंट चढ़ गया था। पुल के बन जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
  5. देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सिल्क एक्स्पो 2025 का शुभारंभ, इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने एक्स्पो में लगे स्टोलों का अवलोकन भी किया।
  6. हल्द्वानी तहसील में एक बड़ा घोटाला आया सामने, कानूनगो घर से चला रहा था तहसील, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत  ने छापा मार तहसील के 143 से अधिक फाइलें और मूल रजिस्टर किए बरामद।
  7. कालीमठ घाटी सीमान्त गांवों की पहले चरण की दिवारा यात्रा का हुआ समापन, देवी भगवती चामुण्डा की चल विग्रह उत्सव डोली अनेक देवी – देवताओ के निशाणो के साथ जगत कल्याण के लिए हुई तपस्यारत।
  8. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा नकल जिहाद के षड्यंत्र को किया जायेगा नेस्तानाबूत, लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद ,यूसीसी जैसे कानूनों का धामी को श्रेय न मिले इसलिए प्रपंच रच रहा है विपक्ष।
  9. प्रदेश में आपदा के चलते बढ़ी चुनौतियां, राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक-दो नहीं बल्कि दो सौ से अधिक भूस्खलन जोन चिह्नित,  अकेले यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड समते कई स्थानों पर 20 सेज्यादा भस्खलन जोन चिन्हित किए गए हैं।
  10. नवरात्रों में धारी देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, मंदिर परिसर में मेले जैसा देखने को मिल रहा है माहौल, दूर-दूर से मां के दर्शनों के लिए आ रहे लोग।