चमोली एवलांच

चमोली जिले के माणा में एवलांच आने से बर्फ में 54 लोग फंसे गए थे। जिन्हें निकालने के लिए तीन दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी को निकाल लिया गया है। रेस्क्यू अभियान के तीसरे दिन रविवार को चार लापता श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसी के साथ मृतकों की संख्या आठ हो गई है। जबकि46 मजदूरों को बचा लिया गया है।

लापता चारों श्रमिकों के शव बरामद

माणा एवलांच में लापता चारों श्रमिकों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए हैं। इसी के साथ रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है। हिमस्खलन के कारण आठ लोगों की जान चली गई। हादसे में मारे गए श्रमिकों में उत्तर प्रदेश के पांच, उत्तराखंड के दो और हिमाचल प्रदेश का एक मजदूर शामिल है।

मृतकों की लिस्ट हुई जारी

एवलांच में मारे गए लोगों की लिस्ट सेना और जिला प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है।

  1. अरविंद, देहरादून, उत्तराखंड
  2. अनिल पुत्र इश्वरी दत्त निवासी रुद्रपुर, उत्तराखंड
  3. मोहिंदर पाल पुत्र देशराज निवासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
  4. आलोक यादव निवासी कानपुर, यूपी
  5. मंजीत यादव पुत्र शंभू निवासी सरवन, यूपी
  6. जितेंद्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, बिलासपुर, यूपी
  7. हरमेश चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी ऊना हिमाचल प्रदेश
  8. अशोक पुत्र रामपाल निवासी फतेहपुर उत्तर प्रदेश