Dehradun: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक और भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की अद्वितीय मिसाल है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

#ChiefMinisterDhami #DrBhimraoAmbedkar

You missed