उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सोमवार यानि आज भी पिछले दिनों की तरह ही रहेगा. घने कोहरे का प्रकोप मैदानी जिलों में बरकरार रहेगा तो पहाड़ों पर पाला मुसीबत बढ़ाएगा। उधर कुछ जिलों में देरी से धूप निकलने के कारण दिन के समय हल्की ठंड बढ़ सकती है. हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले कोहरे को लेकर सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई देंगे. मौसम विभाग ने इन दोनों ही जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने इन दोनों ही जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है. प्रदेश में सबसे ज्यादा कोहरा इन्हीं जिलों के कुछ क्षेत्रों में रिकॉर्ड किया जा रहा है. यही कारण है कि मौसम विभाग पिछले कई दिनों से लगातार इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किए हुए हैं और इन क्षेत्रों में विशेष एहतियात बरतने ने के सुझाव भी दिए गए हैं. उधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति पैदा होने की भी संभावना व्यक्त की गई है. सोमवार को मौसम पिछले दिनों की तरह ही सामान्य बना रहेगा. राज्य में कहीं भी बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। .
    उधम सिंह नगर और हरिद्वार की तरह ही देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहेगा.पर्वतीय जनपदों में पाला लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है, जिसको देखते हुए लोगों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है. खासतौर पर यातायात के दौरान लोगों को पाले का विशेष ख्याल रखना होगा. राजधानी देहरादून में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, इसके कारण सुबह सूर्य के दर्शन देरी से होने की भी संभावना है. इस स्थिति के कारण तापमान में कुछ कमी रह सकती है. हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

You missed