panchayat chunav uttarakhand

उत्तराखंड की इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंचायत चुनावों की नई तिथियों का ऐलान हो गया है। पंचायत चुनावों के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश में दो चरणों में ही पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए नई तारीखों का हुआ ऐलान

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए नई तारीखों का ऐलान हो गया है। अब प्रदेश में 24 जुलाई और 28 जुलाई को पंचायत चुनावों के मतदान होगा। जबकि 31 जुलाई को दोनों चरणों की एक साथ मतगणना होगी। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।

पहले 10 और 15 जुलाई को होना था मतदान

आपको बता दें कि इस से पहले 10 और 15 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होनी थी। लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद एक बार फिर से पंचायत चुनावों के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

पंचायत चुनाव

 

चुनाव

You missed