भाजपा नेत्री गिरफ्तार

 देवभूमि के हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा नेत्री ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त से अपनी ही बेटी का यौन शोषण करवाया। इस मामले के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है।  पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले में आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आऱोपी अब भी फरार है।

भाजपा नेत्री ने प्रेमी संग मिलकर बेटी का करवाया यौन शोषण

हरिद्वार से सामने आए मामले ने हर किसी झकझोर कर रख दिया है। एक महिला ने अपनी ही नाबालिग बेटी को दरिदों को सौंप दिया। महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों से बेटी का यौन शोषण करवाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने अपने दोस्तों से उसके साथ कार में और कई होटलों में यौन शोषण करवाया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था जिसके चलते पिछले कुछ समय से वो अपने पति से दूर रह रही थी। महिला घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई और जाते वक्त बेटी को अपने साथ ले गई। जबकि बेटे को पिता के पास ही छोड़ गई। पहले वो बेटी को पिता से कभी-कभार मिलने देती थी। लेकिन कुछ सयम से बेटी को पिता से भी नहीं मिलवा रही थी।

ऐसे में बेटी एक दिन भागकर पिता के पास चली गई। बेटी के गिमसुम रहने पर जब पिता ने कारण पूछा तो बेटी ने सारी बात बता दी। जिसके बाद मंगलवार को पिता बेटी के साथ थाने पहुंचा और पत्नी और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। तब जाकर ये मामला सामने आया।

आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच की और पीड़िता का मेडिकल कराया। इसके अलावा पीड़िता के 164 में बयान भी दर्ज कराए गए हैं। जांच और मेडिकल में सभी आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

You missed