Sidhu Moosewala : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने हर किसी को हिला दिया था। आपको जानकारी के लिए बता दें, सिद्धू मूसेवाला की हत्या 22 मई 2022 को बीच सड़क पर कर दी गई थी। हत्यारों ने मूसेवाला के शरीर को गोलियों से छल्ली कर दिया था। इस घटना में लंबी कानूनी जांच पड़ताल भी चली, जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन अभी तक किसी जांच तक बात पहुंची नहीं है। इस घटना ने पंजाब और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा कर दिया था। अब मूसेवाला को एक बार फिर से फैंस के बीच जिंदा करने की तैयारी हो रही है। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी जिंदगी पर फिल्म बनी है। अब सिद्धू मूसेवाला की कहानी पर भी फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।

Sidhu Moosewala : सिद्धू मूसे वाला पर बनेगी कहानी

सिद्धू मूसे वाला का कत्ल किसे किया? कैसे किया? क्यों किया? यह सभी सवाल लोगों के जहन में मशहूर पंजाबी सिंगर के मर्डर के बाद से घूम रहे हैं। सिंगर की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि हत्या के इतने महीनों बाद भी उनका नाम कभी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। ऐसे में अब खबरें हैं कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और हत्या को बड़े पर्दे पर उतारने की जोर-शोर से तैयारी हो रही है। दिवंगत सिंगर पर लिखी किताब ‘हू किल्ड मूसेवाला’ की कहानी अब लोग सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। इस किताब में पंजाब में ड्रग्स और हिंसा के बढ़ते तांडव के जरिए गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र है और इसी के साथ सिंगर के मौत पर बारीकी से पड़ताल की भी कहानी है।

Sidhu Moosewala : श्रीराम राघवन लेकर आएंगे सिद्धू की कहानी

खबर है कि प्रॉडक्शन हाउस ‘मैचबॉक्स शॉट्स’ ने ‘हू किल्ड मूसेवाला’ नाम की इस किताब के अधिकार ख़रीद लिए हैं। फिल्ममेकर श्रीराम राघवन के नेतृत्व में इस प्रॉडक्शन हाउस ने अब तक ‘अंधाधुन’, ‘मोनिका ओह माय डार्लिंग’ और ‘स्कूप’ जैसी कई रोचक कहानियों को दर्शकों के सामने बड़े ही दिलचस्प तरीके से पेश किया है और अब अगली बारी सिद्धू मूसेवाला की इस बायॉपिक की है। किताब मुख्यता सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू के जीवन में अपराध, पॉपुलैरिटी और ट्रेजेडी को बयां करती है।

Sidhu Moosewala : क्या होगा फिल्म की कहानी

बता दें कि इस किताब में पंजाब में ड्रग्स और हिंसा के बढ़ते तांडव, गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव तो हैं ही साथ ही कहानी मिस्ट्री से आगे जाकर‌ अक्सर ग्लैमराइज़ की जाने वाली पंजाबी संगीत की दुनिया के डरावने राज़ को बड़े ही बेलाग तरीके से उजागर करने की कोशिश करती है। श्रीराम राघवन इस किताब पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें सिद्धू मूसे वाला के जन्म से लेकर मर्डर तक से जुड़ी कई चीजें दिखाई जाएगी।

Sidhu Moosewala : जब सिद्धू मूसेवाला की हुई हत्या

सिद्धू मूसेवाला की हत्या 22 मई 2022 को बीच सड़क पर कर दी गई थी। हत्यारों ने मूसेवाला के शरीर को गोलियों से छल्ली कर दिया था। इस घटना में लंबी कानूनी जांच पड़ताल भी चली, जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। जानकारी के मुताबिक सिंगर की हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को बताया गया है। 28 साल की उम्र में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसे वाला ने बहुत नाम कमा लिया था, लेकिन अपने गानों से फैंस दिल जीतना वाला यह कलाकार कई लोगों का दुश्मन भी बन बैठा था, जिस वजह से उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। Also Read : NEWS : ED अधिकारी को ACB ने लिया हिरासत में, 15 लाख की रिश्वत का मामला

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें