भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल में एक युवक पर लड़कियों के साथ शारीरिक और आर्थिक शोषण तथा नाम बदलकर धोखाधड़ी करने के आरोपों को लेकर माहौल गरमा गया। मामले के विरोध में भाजपा नेताओं और स्थानीय व्यापारियों ने भीमताल बाजार बंद रखा और कोतवाली का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
