गुलदार का आतंक आए दिन बढ़ता ही जा रहा है, कभी किसी क्षेत्र में बच्चे- बूढ़े बाघ का निवाला बन रहे है, तो कहीं महिलाएं आदमखोर का शिकार बन रही है। वहीं ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र का है।

कमरे में सो रही महिला पर हमला

जहां पर घात लगाए बैठे गुलदार ने कमरे में सो रही महिला पर हमला कर दरवाजा तोड़कर उसे बाहर खींच लिया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगस्त्यमुनि ब्लाक के धान्यों गांव में सोमवार देर रात्रि करीब 3.30 बजे कुशला देवी अपने घर में सोई थीं।

महिला पर मारा झपटा

इसी दौरान गुलदार ने दरवाजा तोड़कर महिला पर झपटा मारा और खिंचने का प्रयास किया। महिला के पति ने गुलदार पर लाठी से वार कर भगाया। महिला के नाक और माथे पर गुलदार ने नाखून से हमला किया है।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, इससे पहले एक महिला को गुलदार ने गौशाला में घायल किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

 

You missed