Entertainment News: Filmmaker Prakash Jha met the Chief Minister

UTTARAKHAND : रविवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उत्तराखंड में फिल्मांकन की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए कई डेस्टिनेशन हैं और नई फिल्म नीति-2024 लागू की गई है, जिसमें सिंगल विंडो सिस्टम से अनुमति दी जा रही है। राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30% या अधिकतम ₹03 करोड़ का अनुदान हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची की भाषाओं की फिल्मों को दिया जा रहा है। विदेशी फिल्मों और ₹50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्मों को भी इसी प्रकार का अनुदान मिल रहा है।

इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

 

#EntertainmentNews #FilmProducer #PrakashJha #Uttarakhand  #CM #Shanknaadindia

You missed