Tilu Rauteli Award : उत्तराखंड में इस वर्ष वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर सम्मानित होने वाली महिलाओं के नाम जारी कर दिए गए हैं, इस साल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर हर साल की तरह इस साल भी सराहनीय और उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके नामों की घोषणा कर दी गई है, 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है, हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

Tilu Rauteli Award : इन 13 बेटियों को मिलेगा वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार

स्वीडन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की और चीन में 20 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य जीतने वाली चमोली की मानसी नेगी सहित 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सीएम धामी आज मंगलवार सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। खेल दिव्यांग वर्ग में पैरा एथलीट अल्मोड़ा की गरिमा जोशी, राज्य स्तरीय पैरा खिलाड़ी बागेश्वर की मोहिनी कोरंगा, कला एवं योग के क्षेत्र में चंपावत की शांभवी मुरारी, पर्वतारोहण दिव्यांग वर्ग में देहरादून की अमीशा चौहान।

खेल में ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय खिलाड़ी हरिद्वार की दिव्या भारद्वाज, साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम पर नैनीताल की मंजू पांडे, महिला रोजगार के क्षेत्र में काम पर पौड़ी की नूतन पंत, खेल, पर्यावरण में रुद्रप्रयाग की प्रीति, खेल में टिहरी की हिमानी, खेल दिव्यांग वर्ग में ऊधमसिंह नगर की नीलिमा राय एवं साहसिक कार्य के क्षेत्र में उत्तरकाशी की ममता को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Tilu Rauteli Award : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए इनका हुआ चयन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है, वही बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत की उर्मिला बिष्ट।

देहरादून की शहनाज व सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या का चयन किया गया है, तो वहीं नैनीताल से धनी मेवाड़ी, तारा भट्ट, नीतू पौड़ी जिले से संगीता, सावित्री, विमला, सुनीता व ज्योति, पिथौरागढ़ जिले से नीमा, शिवांगी देवी, हन्सा कन्याल।

रुद्रप्रयाग जिले से राजेश्वरी देवी, टिहरी जिले से पूजा चमोली, पदमा उनियाल, राजमती नेगी, उधम सिंह नगर जिले से रंजू, राधा चंद एवं उत्तरकाशी जिले से राजवती देवी का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है विभाग की ओर से एक अन्य का नाम अभी जारी नहीं किया गया है।

Also Read : Uttarakhand: 8 दिसंबर को 2 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें