News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि उनका मोबाइल फोन टैप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए तमाम गंभीर आरोपों के पुख्ता सबूत उनके फोन में मौजूद हैं, यही कारण है कि सरकार उनकी जासूसी करवा रही है।
बीते कुछ समय से राहुल गांधी लगातार बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। कभी एसआईआर (SIR) तो कभी चुनावी गड़बड़ियों को लेकर वे सरकार को घेरते आए हैं। फोन टैपिंग के मुद्दे पर उनका कहना है कि उनके पास तमाम दावों के सबूत सुरक्षित हैं, इसलिए इसे केंद्र के इशारे पर टैप कराया जा रहा है।
News : किस वजह से हो रही है फोन टैपिंग?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आमने-सामने की बहस की मांग करते हुए राहुल गांधी का कहना है कि वे इस डिबेट में यह साबित कर देंगे कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है और कौन देश के खिलाफ है।
इस तरह की तमाम संवेदनशील जानकारियां उनके फोन में हैं, जिसके चलते यह टैपिंग की जा रही है। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए दावा किया कि यदि दोनों के बीच सीधी चर्चा हो जाए, तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे।
News : संसद के बाहर डिबेट की क्या है वजह?
इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी’ सेशन के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि जब बीजेपी संसद के भीतर बहस को तैयार है, तो वे बाहर चर्चा की बात क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में राहुल ने कहा कि लोकसभा में उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता और उनका माइक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कृषि कानूनों, वोट चोरी, एसआईआर, चीन, जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की पुस्तक और एपस्टीन जैसे अहम मुद्दों पर बोलने से रोका गया।
News : बीजेपी का तीखा पलटवार
कांग्रेस नेता के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा कि राहुल गांधी केवल मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि वे अपने फोन में सबूत रखकर आखिर क्या साबित करना चाहते हैं।
Also Read : News : माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाएं ठप, साइबर हमले या AI की गड़बड़ी? कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी का आया बयान
