News : सिंगापुर स्थित ‘मेगास्पीड’ की पूर्व प्रमुख ऐलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों की बात स्वीकार करने के कुछ ही दिनों बाद, एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग कैलिफोर्निया के सांता क्लारा स्थित कंपनी मुख्यालय पहुंचे।

News : शीर्ष अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक

सीएनबीसी (CNBC) की रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सन हुआंग ने सांता क्लारा में कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की और इस पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने कर्मचारियों से इस बात के लिए माफी तो मांगी, लेकिन बिना कोई सवाल लिए सीधे दिन के तय एजेंडे और काम से जुड़ी बातों पर चर्चा शुरू कर दी।

इससे पहले 8 नवंबर को कंपनी के सभी कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में उन्होंने अपने अफेयर की बात कबूल की थी। हालांकि, उस समय उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया था। ईमेल में उन्होंने लिखा था, “मुझे इस बात का एहसास है कि महज माफी मांग लेने से हुई गलतियां सुधारी नहीं जा सकतीं। मुझे उम्मीद है कि मेरा परिवार इस कठिन दौर से बाहर निकल सकेगा और मैं समय के साथ आप सभी का विश्वास दोबारा हासिल कर पाऊंगा।”

कथित चीनी जासूस के साथ संबंधों के मामले की जांच जारी रहने के बावजूद, जेन्सन हुआंग एनवीडिया के दफ्तर में सामान्य तरीके से काम निपटाते नजर आए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एनवीडिया के बोर्ड ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए ‘वाचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज’ (Wachtell, Lipton, Rosen & Katz) फर्म को नियुक्त कर एक स्वतंत्र जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

News : परिवार से भी मांगी माफी

कर्मचारियों को भेजे गए इसी 8 नवंबर वाले संदेश में हुआंग ने अपनी पत्नी और बच्चों को भी सीधे संबोधित किया था। उन्होंने लिखा, “मैं अपने परिवार और आप सभी से माफी मांगता हूं। मैंने अपनी पत्नी के साथ धोखाधड़ी की है, जिससे मेरे परिवार और बच्चों को गहरा आघात पहुंचा है। मेरे इस कदम का कोई बचाव नहीं है और मुझे इसका गहरा पछतावा है। मैं अपने परिवार से बेहद प्यार करता हूं और आशा करता हूं कि वक्त के साथ मैं आपका भरोसा फिर से जीत सकूंगा।”

Also Read : News : दिल्ली-NCR में मदर डेयरी ने बढ़ाए अपने दाम, अब इतना होगा नया दाम