News : इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूट्यूब की तर्ज पर लंबी अवधि के वीडियो अपलोड करने की सुविधा देने जा रहा है। अब क्रिएटर्स इंस्टाग्राम पर 90 मिनट तक की हॉरिजॉन्टल वीडियो साझा कर सकेंगे। फिलहाल कंपनी इस नए फीचर का परीक्षण कर रही है और आने वाले दिनों में इसे सभी क्रिएटर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा।

​कंपनी ने सबसे पहले ब्राजील में इसका ट्रायल किया था और अब इसे अमेरिकी यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा, इंस्टाग्राम को सीधे स्मार्ट टीवी पर एक्सेस करने से जुड़े फीचर पर भी काम चल रहा है। मेटा की वाइस प्रेसिडेंट ऑफ प्रोडक्ट, टेसा लयोन्स ने इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी के साथ एक वीडियो साझा कर इस फीचर की झलक दिखाई है।

News : ​कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

​वर्तमान में इंस्टाग्राम पर क्रिएटर्स हॉरिजॉन्टल फॉर्मेट में केवल छोटी रील्स या शॉर्ट्स ही पोस्ट कर पाते हैं। यदि वीडियो लंबी होती है, तो उसका पहुंच दायरा सिर्फ मौजूदा फॉलोअर्स तक ही सीमित रह जाता है।

​हालांकि, इस नए फीचर के रोलआउट होने के बाद क्रिएटर्स 90 मिनट तक के लंबे हॉरिजॉन्टल वीडियो अपलोड कर सकेंगे। इससे यूजर्स इंस्टाग्राम पर ही यूट्यूब की तरह पूरी वेब सीरीज या लंबे एपिसोड्स को एक ही बार में आसानी से देख पाएंगे।

News : ​कमाई और रील्स की सीरीज के नए मौके

​लंबी अवधि के वीडियो आने से इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स दोनों के लिए रेवेन्यू (कमाई) के नए रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही, स्मार्ट टीवी के लिए ‘IGTV’ ऐप को भी अधिक इंटरेक्टिव और यूजर-फ्रेंडली बनाने की तैयारी चल रही है।

​कंपनी क्रिएटर्स की प्रोफाइल में एक नया सेक्शन भी जोड़ने जा रही है। इस सेक्शन में क्रिएटर्स एक-दूसरे से जुड़ी रील्स की पूरी सीरीज बनाकर शेयर कर सकेंगे, बिल्कुल वैसे ही जैसे यूट्यूब पर प्लेलिस्ट बनाई जाती है।

News : ​टीनएजर्स के लिए उपयोग की समय-सीमा हो सकती है तय

​इन सब बदलावों के अलावा, कंपनी टीनएजर्स के लिए ऐप इस्तेमाल करने के नियमों को सख्त कर सकती है। इसके तहत रात के समय ऐप के इस्तेमाल पर रोक लग सकती है, जबकि दिन के दौरान इसे चलाने की समय-सीमा अधिकतम 2 घंटे तय की जा सकती है। यह नियम खास तौर पर टीनएजर अकाउंट्स पर ही लागू हो सकता है।

Also Read : News : सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए ऑन-द-स्पॉट निस्तारण के आदेश