देहरादून। देहरादून के मोहबेवाला स्थित आईएसबीटी के पास शनिवार को एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक के अंदर फंसे एक युवक के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे युवक जुनैद (निवासी बागपत) को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया।