रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने नशे की हालत में अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सौतेली मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि 27 मार्च की रात को आरोपी नशे में धुत होकर बगल में सो रही बेटी पर हावी हो गया। पीड़िता के विरोध के बावजूद उसने जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सौतेली मां उस समय घर के बाहर थी। पेट दर्द से कराह रही बच्ची ने अगले दिन अपनी दादी को पूरी आपबीती सुनाई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।