विधानसभा सत्र

मौसम की चुनौतियों के बाद भी आज से गैरसैंण के भराणीसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। उत्तराखंड विधानसभा सत्र में सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई और 12.30 बजे तक के लिए स्थगित भी कर दी गई। जिसके बाद अब फिर से तीन बजे तक सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है।

विधानसभा सत्र की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा सत्र में सदन की कार्यवाही की शुरूआत ही विपक्ष के हंगामे के साथ हुई। विपक्ष के हंगामे के चलते 11 बजे शुरू हुई सदन की कार्रवाई को तीन बार स्थगित करना पड़ा। कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। अब तीन बजे तक सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है।

विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

मानसून सत्र के दौरान विपक्ष आक्रामक मोड में नजर आ रहा है। सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी के साथ विपक्ष आया हुआ है। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार की वोट चोरी के खिलाफ ज़बरदस्त प्रदर्शन किया।

You missed