देवप्रयाग में भूस्खलन

प्रदेश में मानसून काल की शुरूआत के साथ ही बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में तबाही देखने को मिल रही है। खासकर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। देवप्रयाग के बहा बाजार स्थित नृसिंहगाचल पर्वत से अचानक हुए भूस्खलन के कारण भारी नुकसान की खबर आ रही है।

देवप्रयाग में नृसिंहगाचल पर्वत पर भूस्खलन

लगातार हो रही बारिश के कारण देवप्रायग में नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा अचानक दरक गया। भूस्खलन होने के कारण बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे जिस से बड़ा जानमाल का नुकसान होने से बच गया।

बोल्डर आने से कई मकान क्षतिग्रस्त

मिली जानकारी के मुताबिक  नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरक गया। पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। वहीं पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से एक गौशाला, एक मकान और दो वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है।