नैनीताल जिले के भीमताल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। भीमताल के मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। पुलिस ने तालाब से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
तालाब में डूबने से पंजाब के दो पर्यटकों की मौत
भीमताल के मूसाताल में दो पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक वायु सेना में कार्यरत थे। पुलिस ने दोनों शवों को निकाल पोस्टमार्टम कि तैयारी में जुट गई है। दोनों युवकों की पहचान प्रिंस यादव और साहिल के रूप में हुई है।
पठानकोट से घूमने आए थे उत्तराखंड
बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ पठानकोट से घूमने के लिए उत्तराखंड आए थे। ग्रुप में चार युवक और चार युवतियां शामिल थी। जिसमें से प्रिंस यादव और साहिल तालाब में नहाने उतरे और डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाया। लेकिन दोनों युवकों को कोई नबीं बचा सका।