ठगी

ऊधम सिंह नगर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बर्तन और गहने चमकाने के नाम पर दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को ठग लिया। बाइक सवारों ने गहने चमकाने के नाम पर बुजुर्ग महिला का डेढ़ तोले का सोने का मंगलसूत्र ले लिया और महिला को एक कागज में मंगलसूत्र के बजाय पत्थर लपेट कर दे दिए।

गहने चमकाने के बहाने लगा दिया चूना

खटीमा में दो युवक गहने चमकाने का झांसा देकर मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक मयूर विहार सेक्टर तीन निवासी वृद्धा जयंती देवी दोपहर को अपने घर के आंगन में ही बैठी हुई थी। तभी वहां दो बाइक सवार युवक आए और पीतल आदि धातुओं के बर्तन चमकाने की बात उनसे कही।

महिला ने बर्तन साफ करवाए जिन्हें देख महिला की बहू ने उसे अपना मंगलसूत्र भी साय़फ करवाने को कहा। इसके बाद दोनों मंगलसूत्र साफ करने लगे। कुछ देर बाद दोनों ने महिला को एक कागज में लपेट कर मंगसूत्र दे दिया और वहां से चले गए। जब महिला ने वो कागज खोला तो उसमें मंगलसूत्र नहीं बल्कि कुछ पत्थर रखे हुए थे। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी मिली तब तक दोनों वहां से फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

महिला इस घटना के बाद पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस पूरे मामले में सीओ विमल रावत का कहना है कि कुछ समय पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था। तब भी खटीमा से एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया था। ये मामला मोडस ऑपरेंडी के जैसा लग रहा है। मामले की जांच जारी है।

 

 

You missed