देहरादून में हेड कांस्टेबल बिगुलर को अपने सीनियर अधिकारियों के साथ अभद्रता करना पड़ा भारी, मामले में हेड                                                    कांस्टेबल को किया गया निलंबित,भेजा गया जेल
      पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित की जा रही प्रातः कालीन परेड के दौरान शुक्रवार को पुलिस लाइन दून में नियुक्त बिगुलर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने परेड ग्राउंड में उपस्थित अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए आक्रामक होकर हमला करने का प्रयास किया गया साथ ही अनुशासनहीनता कर परेड को बाधित किया गया।बिगुलर पुलिस कर्मी ने की इस अनुशासनहीनता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक यातायात को सौंपी गई है।पुलिस कर्मी के विरुद्ध प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र पंत, पुलिस लाइन ने थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कराया गया। आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय ने आरोपी पुलिस कर्मी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
क्या है पूरा मामला—-
        पुलिस लाइन में महीने की पहली परेड में बिगुल बजाने की जिद पर बिगुलर (बिगुल बजाने वाला हेड कांस्टेबल) ने अधिकारियों से अभद्रता कर डाली। आरोपी हेड कांस्टेबल इतना आक्रामक हो गया कि उसने अफसरों पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद एसएसपी अजय सिंह ने उसे तत्काल हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। हमेशा की तरह हर शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड होती है। शुक्रवार को महीने की पहली परेड थी। इसका निरीक्षण करने के लिए एसएसपी अजय सिंह और जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां मौजूद थे। परेड की शुरुआत और अंत में बिगुल बजाया जाता है।
           यह जिम्मेदारी वहां पर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को दी गई है। 40 मिनट पूरी होने के बाद जितेंद्र कुमार को बिगुल बजाकर परेड की समाप्ति की घोषणा करनी थी।लेकिन, वह करीब 10 मिनट पहले ही अधिकारियों के पास जाकर बिगुल बजाने के लिए कहने लगा। इस पर अधिकारियों ने उसे मना किया और परेड पूरी होने पर बिगुल बजाने को कहा। इस पर वह अधिकारियों से ही भिड़ गया। आरोप है कि उसने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की वर्दी तक पर हाथ डाल दिया। यही नहीं वह उन पर हमला भी करने लगा। इसके बाद एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी जितेंद्र कुमार को हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद आरआई जगदीश चंद्र पंत की तहरीर पर उसके खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कप्तान ने जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। आरोपी जितेंद्र कुमार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें