देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है।

बोर्ड द्वारा जारी संशोधित भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार, इससे पहले 14 नवंबर 2025 को 180 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। अब नए पदों को शामिल करते हुए कुल 335 पदों पर एक साथ भर्ती की जाएगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह भर्ती प्रक्रिया स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।