देहरादून। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद गुरुवार को मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे एक ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान सड़क किनारे लगा साइनबोर्ड टूट गया और उसके गिरने से पास के पेड़ भी धराशायी हो गए।
पेड़ों के गिरने से सड़क किनारे स्थित एक पुराने कार शोरूम में खड़ी गाड़ियों पर मलबा गिर गया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में एक ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करने में जुट गई।
