काशीपुर। काशीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद ही पति ने 50 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी थी।

रकम न देने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला की शादी 12 फरवरी 2023 को बिलासपुर (रामपुर) निवासी युवक से हुई थी, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोप है कि शादी के बाद पति ने उसे नौकरी छोड़ने को मजबूर किया और लगातार पैसों की मांग करता रहा।

तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी और यौन शोषण जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में कोलकाता निवासी 27 वर्षीय सुचित्रा दास का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने एक मित्र को फोन पर जान देने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed