Uttarakhand : राज्य की धामी सरकार ने आगामी वित्त वर्ष 2027-28 के दौरान लगभग 500 स्किल्ड नर्सेस और वार्ड ब्वॉय को विदेशों में नौकरी दिलाने का बड़ा फैसला लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेशों का पालन करते हुए, चिकित्सा शिक्षा विभाग इस पूरी परियोजना का खाका तैयार करने में जुट गया है।
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत गल्फ कंट्रीज (खाड़ी देशों), वेस्ट एशिया, पश्चिमी यूरोप और एस्टोनिया जैसे देशों में मेडिकल प्रोफेशनल्स की डिमांड, उनकी क्वालिफिकेशन, भाषा की महारत और जरूरी पात्रता नियमों की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात, प्रदेश के युवाओं को ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक ट्रेनिंग देकर इंटरनेशनल जॉब्स के लिए तैयार किया जाएगा।
Uttarakhand : व्यापक डिजिटल डेटा बैंक बनाने के सख्त निर्देश
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अगुवाई में संपन्न हुई हाई-लेवल कमेटी की बैठक में नर्सिंग एजुकेशन की गुणवत्ता और मेडिकल मैनपॉवर की उपलब्धता जैसे अहम बिंदुओं पर विमर्श किया गया।
मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव ने सभी नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मियों का एक व्यापक डिजिटल डेटा बैंक बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस डेटाबेस में कर्मचारियों की कुल संख्या, उनकी शैक्षणिक डिग्रियां, स्पेशलाइजेशन और कार्यकुशलता का पूरा ब्योरा दर्ज होगा, जिससे जरूरत पड़ने पर अस्पतालों को फौरन प्रशिक्षित स्टॉफ उपलब्ध कराया जा सके।
Also Read : News : रिटायर्ड फौजी ने प्रापर्टी विवाद में छोटे भाई को गोलियों से भून डाला, फिर एसपी ऑफिस जाकर किया सरेंडर
