Uttarakhand : मध्य प्रदेश के मंडला से सांसद और लोकसभा की एससी-एसटी कल्याण समिति के सभापति फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनकल्याण, सामाजिक समावेश और अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों के उत्थान से जुड़े मुद्दों पर बात हुई। समाज के हर वर्ग तक विकास योजनाओं को पहुंचाने तथा वंचित व जरूरतमंद लोगों के आर्थिक-सामाजिक सशक्तीकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया।
Uttarakhand : विकास का फायदा समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का मुख्य लक्ष्य यही सुनिश्चित करना है कि विकास का फायदा समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे और हर नागरिक को आगे बढ़ने के बराबर मौके मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन, साथ ही शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के जरिए समावेशी विकास को और मजबूत किया जा रहा है। इस मुलाकात के दौरान कई अन्य समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की गई।
