ऋषिकेश। देहरादून जनपद के विकासखंड डोईवाला में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंडशिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी नेपाली फार्म क्षेत्र में एक निजी विद्यालय से आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत मिलने वाली धनराशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस विभाग ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
