गंगोत्री धाम

नवरात्र के पावन पर्व पर आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ समय तय किया गया है। गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर 2025 को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय

नवरात्र के पावन पर्व पर आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ समय तय किया गया है। 22 अक्टूबर 2025 को दोपहर 11:36 बजे अन्नकूट महापर्व के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक विधि-विधान के साथ शीतकालीन पड़ाव मुखवा गांव के लिए प्रस्थान करेगी।

शीतकाल में शीतकालीन प्रवास मुखबा में कर सकेंगे दर्शन

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन व पूजन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा में किए जा सकेंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया पतित पावनी भागीरथी गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 22 अक्टूबर याने कि 6 गते कार्तिक को अन्नकूट पर्व पर 11 बजकर 36 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे।