कलसिया पुल हल्द्वानी

नैनीताल और भीमताल मार्ग पर अब जान के झाम से निजात मिलने वाली है। जाम से निजात मिलने की शुरूआत काठगोदाम से हो रही है। अब कलसिया नाले पर बैली ब्रिज के जगह स्थायी पुल बनाया जाएगा। इसके लिए 5.07 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

कलसिया नाले पर बनेगा स्थायी पुल

काठगोदाम कलसिया नाले पर वर्षों पुराने बैली ब्रिज के स्थान पर अब पक्का और स्थायी पुल बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए एनएचएआई ने 5.07 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आपको बता दें कि यहां पर 20 मीटर लंबा पुल टू लेन बनाया जाएगा।

नैनीताल से काठगोदाम के बीच हाईवे का होगा चौड़ीकरण

नैनीताल से काठगोदाम के बीच हाईवे चौड़ीकरण का प्रस्ताव चल रहा है। नैनीताल और रामनगर हाईवे के चौड़ीकरण में क्षतिपूरक वनीकरण के लिए प्रशासन ने करीब 100 हेक्टेयर जमीन वन विभाग को दे दी है। 32 किमी लंबे हाईवे के लिए हाल ही में वन भूमि हस्तांतरण के लिए फाइल भेजी गई है।