शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में आज एक नया नेता शामिल हुआ है| बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने आज टीएमसी ज्वॉइन की | इस मौके पर उनके साथ डेरेक ओ ब्रायन, सुदीप बंदोपाध्याय और सुब्रत मुखर्जी मौजूद रहे| यशवंत सिन्हा आज कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय में टीएसी में शामिल हुए| इस दैरान यशवंत सिन्हा ने बीजेपी का झंडा भी लहराया|

टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर हमला किया| यशवंत सिन्हा ने कहा कि अटल जी के समय बीजेपी सर्वसम्मति में विश्वास करती थी लेकिन आज की सरकार केवल कुचलने और जीतने में विश्वास रखती है|  उन्होंने कहा कि आज हर किसी ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया है|  टीएमसी में शामिल होने से पहले यशवंत सिन्हा ने अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की| बता दें कि यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं|

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें