शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

एक बार फिर  देश में कोरोना महामारी ने अपना खतरनाक रूप ले लिया है| देश में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं| पिछले 24 घंटों में देश में लगभग 24 हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए| जिससे केंद्र सरकार समेत राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ गई है| केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकारों से कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर एतिहात बरतने की अपील कर रही है| देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, पंजाब, केरल , गुजरात, केरल  औऱ तमिलनाडु में सामने आए हैं| बढ़ते कोरोना को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है| वहीं पंजाब सरकार ने भी एक बार फिर स्कूल कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है| 13मार्च से पंजाब में सरकार द्वारा जारी किया गया ये आदेश लागू हो जाएगा| इसके अलावा लुधियाना, पटियाला, मोदाली और फतेहगढ़ साहिब सहित 8 जिलों में नाइट कफ्र्यू लगाया गया है| यह कफ्र्यू रात 11 बजे से  लेकर सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा| वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं| जिसने राज्य की सरकार को चिंता में डाल दिया है| हालांकि सरकार की तरफ से एतिहात बरते जा रहे है|

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें