mausam weather update

प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ ने उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए हिमस्खलन का अलर्ट भी जारी किया है।

उत्तराखंड के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी

डीजीआरई चंडीगढ़ ने उत्तराखंड के तीन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के 2950 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। हिमस्खलन के लिए तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

आज कैसा रहेगा मौसम ?

प्रदेश में आज पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल सकता है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रूद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों के अलावा प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। बात करें 8 मार्च की तो शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

You missed