NEWS : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में भीषण भूस्खलन के बाद आज दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 17 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी है। भूस्खलन शनिवार आधी रात को हुआ था। पहाड़ से आए भारी मलबे में सड़क किनारे बनी दो दुकानें और ढाबे बह गए थे। इन दुकानों और ढाबों में 4 स्थानीय लोग और 16 नेपाली मूल के लोग मौजूद थे। जिस समय भू स्खलन हुआ उस समय सभी लोग सो रहे थे।

NEWS : भूस्खलन वाले स्थान पर कुछ भी नहीं मिला

भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अलमा, एसडीआरएफ की टीक के साथ रात में ही मौके पर पहुंचा गया था और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन के बाद से लापता लोग मंदाकिनी नदी की तेज बहाव में बह गए होंगे। भूस्खलन वाले स्थान पर कुछ भी नहीं मिला है। नीचे से मंदाकिनी नदी भी उफान पर बह रही है। बारिश की वजह से नदी उफान पर है। शुक्रवार को बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही थी। कुछ देर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना भी पड़ा था। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। Also Read : Kedarnath हाईवे पर देखते ही देखते खाई में समाया 6 कमरों का रिसोर्ट

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें