खुद को लगाई आग

उधम सिंह नगर के खटीमा तहसील परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच बुरी तरह झुलस चुके व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

खटीमा तहसील परिसर में शख्स ने खुद को लगाई आग

उधम सिंह नगर के खटीमा तहसील परिसर में मंगलवार करीब छह बजे एक शख्स ने खुद को ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्टांप वेंडर राशिद अंसारी और अजीम सहित अन्य लोगों ने तुरंत कंबल डालकर और मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान वो बुरी तरह झुलस गया।

खटीमा दियूरी निवासी के रूप में हुई है पहचान

बताया जा रहा है कि व्यक्ति पारिवारिक जमीनी विवाद से पीड़ित था। जिसकी पहचान खटीमा दियूरी निवासी नारायण सिंह के रूप में हुई। आग लगने के कारण वो बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे 108 एंबुलेंस से तत्काल नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर होने ते चलते डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति लगभग 60 फीसदी जल चुका है।

 

 

You missed