सितारगंज। उत्तरीाखंड के सितारगंज क्षेत्र में एक सौतेले पिता द्वारा अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने बताया कि 2010 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मां ने नानकमत्ता निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद पूरा परिवार सितारगंज के एक गांव में रहने लगा। 2018 में पीड़िता की बहन की शादी हो गई और 2019 में मां की मौत हो गई। मां के निधन के बाद भाई नानकमत्ता चला गया, जहां वह पढ़ाई करने लगा।
पीड़िता घर में अकेली रह गई।एक दिन सौतेले पिता ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी को नहीं बताया। 2021 में उसने उत्तर प्रदेश के एक युवक से शादी कर ली। शादी के बाद मायके आने पर सौतेले पिता ने फिर छेड़छाड़ की, जिसकी शिकायत उसने पति से की, लेकिन कार्रवाई नहीं कराई।11 जनवरी को पीड़िता के पति की मौत हो गई।
आरोप है कि 21 जनवरी को ससुराल में बच्चों को दूध पिलाते समय सौतेला पिता कमरे में घुसा और छेड़छाड़ की। इसके बाद से आरोपी लगातार फोन-मैसेज कर पीड़िता को तंग कर रहा है। सीओ बीएस धौनी ने बताया, “पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मामले की विवेचना चल रही है और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला रही है।
