देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। रविवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में लगभग दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हरीश रावत ने स्वयं सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य और जागरूक नागरिक कांग्रेस में शामिल हुए। नव पर्वतीय विकास संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में एडवोकेट प्रभाकर कुमार, एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट नवीन कुमार, विनोद केसला, राधेश्याम, सुभाष कुमार, रेनू, अजय, प्रधान आर्यन, प्रधान मनमोहन मौर्य, यशोदा मौर्य, मदनलाल, शिवम विकास राव, वसीम अली अहमद, प्रयास, रानी देवी, जरीना खातून, शांति देवी, गुलशन खान, नितेश सेठी समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह दिशाहीन, अहंकारी और जनभावनाओं से कटी हुई है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों का उत्पीड़न, महिलाओं की असुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ ने जनता को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। भाजपा सरकार ने राज्य की अस्मिता और संसाधनों को चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो संविधान, लोकतंत्र और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ रही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भाजपा की हर जनविरोधी नीति का सशक्त और निर्णायक विरोध किया जाएगा।

You missed