उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में एक रेस्टोरेंट में युवक द्वारा रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में हंगामा मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित युवाओं ने मंडी सहित कई बाजारों की दुकानें बंद करा दीं।

वायरल वीडियो में समुदाय विशेष का युवक तंदूरी रोटी में थूकते हुए दिखाई दे रहा है। घटना सामने आने के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों और विभिन्न धार्मिक संगठनों ने भी इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण उत्तरकाशी जैसे जिले में इस तरह की हरकतें समाज के सौहार्द को बिगाड़ने वाली हैं।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You missed