हत्या

उत्तरकाशी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार व डंडों से पीट-पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

उत्तरकाशी में पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या

उत्तरकाशी जिले के मनेरी थाना क्षेत्र के बयाणा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय विष्णु चौहान ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी वर्षा की हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिता ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बयाणा गांव  से उन्हें एक महिला का फौन आया कि उसकी देवरानी बाथरूम में बेहोश पड़ी है और उसका देवर घर पर नहीं है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वर्षा के गले पर चुन्नी से गला घोंटने के निशान मिले हैं। इसके साथ ही शरीर पर कई गंभीर चोटों के भी निशान हैं। मायके पक्ष से पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।

छह महीने भी पुलिस के पास पहुंचा था मामला

मृतका के पिता पिता चत्तर सिंह पंवार ने बताया कि पहले भी बेटी और दामाद के बीच झगड़ा हुआ था। पहले भी वो वर्षा के साथ मारपीट कर चुका है। लगभग छह महीने पहले वर्षा के साथ मारपीट के बाद मामला मनेरी थाने में भी पहुंचा था। जिसके बाद वर्षा अपने मायके में रह रही थी। लेकिन पंचायत चुनाव से ठीक पहले बातचीत के बाद वर्षा अपने दो बच्चों को लेकर वापस पति के पास रहने के लिए आ गई थी।