पिथौरागढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित देवतपुरचौड़ा गांव में रात करीब एक बजे एक घर के ऊपर बोल्डर गिर गया। जिसके नीचे एक बच्चे समेत परिवार के तीन सदस्य आ गए। बोल्डर के बीचे दबने से बच्चे की मौत हो गई।
पिथौरागढ़ में मकान के ऊपर गिरा बोल्डर
पिथौरागढ़ तहसील के नजदीकी गांव देवतपुरचौड़ा में हुए हादसे ने हर किसी परेशान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब एक बजे पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढ़कता हुए एक मकान की छत पर आ गिरा। बोल्डर मकान को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गया। बोल्डर के नीचे एक लड़का और दो बड़े लोग दब गए।
बोल्डर के नीचे दबने से 11 साल के बच्चे की मौत
बताया जा रहा है कि बोल्डर रघुवीर प्रसाद, नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव राम के मकान की दीवारें तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस दौरान घर में सभी लोग सो रहे थे। घर के अंदर गहरी नींद में सो रहा पूज्य कुमार उर्फ प्रिंस उम्र 11 साल बोल्डर के नीचे दब गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रघुवीर प्रसाद और नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं।