पंचायत प्रमुखों के चुनाव के लिए 14 अगस्त को मतदान होना है। लेकिन इस से पहले ही प्रदेश में राजनीति का पारा हाई हो गया है। जहां एक ओर कांग्रेस खरीद-फोरख्त करने का आरोप बीजेपी पर लगा रही है। तो वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के इस दावे को हास्यास्पद बताया है।
कांग्रेस के खरीद-फरोख्त के दावे को BJP ने बताया हस्यास्पद
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव मे भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से कांग्रेस निराश और हताश है। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर काग्रेस की स्थिति यह है कि दावेदारों के सामने प्रस्तावक नही हैं और निर्विरोध हो रहे भाजपा प्रत्याशियों पर खरीद फरोख्त के हास्यास्पद आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की 5 सीटों और ब्लॉक प्रमुख के 16 पदों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं। चौहान ने कहा कि जीत का यह सिलसिला जारी है और चुनाव से पहले बड़ी संख्या मे जिप अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध जीत हासिल करेंगे। यह निर्वाचित प्रतिनिधियों का विकास के प्रति संकल्प को प्रबल करता है।
भाजपा को खरीद-फोरख्त की नहीं है जरूरत
मनवीर संह चौहान का कहा है कि भाजपा को सदस्यों की खरीद फरोख्त की जरूरत नही है, क्योंकि सभी पदों पर अधिकांश रूप मे अधिकृत प्रत्याशी जीत हासिल कर आये हैं। इसी का परिणाम है कि पार्टी जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर निर्विरोध जीत हासिल कर रही है। कांग्रेस पहले चुनाव रोकने के लिए तमाम हथकंडे अपनाती रही और जब परिणाम सामने आये तो उसकी असलियत सामने आ गयी। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे उतरने के कतरा रही कांग्रेस क्यों चुनाव रोकने को उतावली थी इससे यह भी साफ हो गया।
कांग्रेस को जनादेश का नहीं करना चाहिए अपमान
चौहान का कहना है कि भाजपा मे आ रहे सदस्य किसी प्रलोभन के बजाय विकास की राह पकड़ रहे हैं तो इसमें कुछ भी बुरा नही है और कांग्रेस का तर्क पूरी तरह से गलत है। भाजपा विकास मे सहभागी बनने वाले हर सदस्य का स्वागत करती रही है और ग्रामीण क्षेत्र मे खुशहाली आए तो इसमें कुछ भी बुरा नही है।
हालांकि प्रधान, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत में जनता ने भाजपा समर्थित और भाजपा कार्यकर्ताओं को भरपूर आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस को सच को स्वीकार कर जनादेश का अपमान नहीं करना चाहिए। पंचायत चुनाव मे जनता ने ग्रामीण क्षेत्र को ट्रिपल इंजन के हवाले किया है और उसमे कांग्रेस को खोट तलाशने से बाज आना चाहिए।