हेमकुंड साहिब 1

हेमकुंड साहिब कते कपाट कल भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। आज शनिवार को गोविंदघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था घांघरिया के लिए रवाना हो गया है। बैंड बाजों की धुन के साथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

घांघरिया के लिए पंज प्यारों की अगुवाई में रवाना हुए तीर्थ यात्री

25 मई को श्रद्धालुओं के लिए Hemkund Sahib के कपाट खोल दिए जाएंगे। आज सुबह शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ।घांघरिया में रात्रि प्रवास करने के बाद अगले दिन रविवार को वह हेमकुंड के लिए रवाना होंगे।

Hemkund Sahib के कल सुबह खोले जाएंगे कपाट

शुक्रवार तक 500 से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं। जबकि कल सुबह तक तीन हजार से भी ज्यादा यात्री घांघरियां पहुंच जाएंगे। गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे अखंड पाठ होगा। उसके बाद 15 मिनट का शबद कीर्तन और सात बजकर पचास मिनट पर अरदास होगी।