uttarakhand panchayat chunav

प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर घमासान मचा हुआ है। प्रशासकों का कार्यकाल 15 दिन बाद खत्म हो ने जा रहा है। लेकिन एक बार फिर सरकार प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार जल्द ही अध्यादेश ला सकती है। लेकिन इसी बीच पूर्व लालकुआं के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि पंचायत चुनावों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही चुनाव कराए जाएंगे।

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर घमासान

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच लालकुआं के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है कुछ तकनीकी पेच के चलते थोड़ी देरी हुई है। लेकिन जल्द ही चुनाव करा लिए जाएंगे। उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है।

पंचायत चुनावों में भाजपा की होगी प्रचंड जीत

पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सौम्य चेहरा, मोदी की गारंटी पर जनता का भरोसा और राज्य में सुशासन और विकास के बयार की वजह से जनता का समर्थन भाजपा को लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अब पंचायत चुनावों में भी भाजपा को विजयी हासिल होगी। लोगों को गांव में अपनी सरकार चलाने का मौका मिलेगा।

तकनीकी पेच के चलते चुनाव में हुई थोड़ी देरी

पूर्व विधायक का कहना है कुछ तकनीकी पेच के चलते चुनाव में थोड़ी देरी हुई है। लेकिन जल्द ही चुनाव करा लिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पंचायतों के परिसीमन के बाद चुनाव के लिए आरक्षण और अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है।

हरिद्वार को छोड़कर अन्य सभी जिलों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे चुनाव में देरी को लेकर सवाल पर कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए सरकार के खिलाफ सवाल करती है। उसके बाद जमीनी स्तर के मुद्दे नहीं है उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया।