कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह उत्तराखंड पहुंचे। केंद्रीय कृषि मंत्री के देवभूमि आगमन पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्वागत किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह देहरादून पहुंचे। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखण्ड आगमन पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान ऋषिकेश जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल भी उपस्थित रहे।