गंगोत्री हाईवे पर एक बार फिर से हिमस्खलन हुआ है। गंगोत्री हाईवे पर धराली और जांगला पुल के बीच चांगथांग में हिमस्खलन हुआ है। जिस कारण गंगोत्री धाम सहित और अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है।
गंगोत्री हाईवे पर चांगथांग में हुआ हिमस्खलन
गंगोत्री हाईवे पर तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक चांगथांग में एवलांच आने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इस से पहले 28 फरवरी को जिले में भारी बर्फबारी होने के कारण डबराणी, झाला के समीप और धराली और भैरोघाटी के बीच भारी हिमस्खलन हुआ था।