खाई में गिरी एंबुलेंस

शनिवार को अल्मोड़ा में एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली से शव ला रही एक एंबुलेंस लमगड़ा ब्लॉक के कपकोट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का बेस अल्पताल में इलाज चल रहा है।

शव ला रही एंबुलेंस गिरी खाई में

अल्मोड़ा मणस्वाल निवासी भुवन चंद्र उप्रेती पुत्र केशव दत्त उप्रेती लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान इनका दिल्ली में निधन हो गया था। उनके शव को लेकर परिजन दिल्ली से अल्मोड़ा आ रहे थे। लेकिन रास्ते में एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस में भुवन चंद्र उप्रेती की पत्नी गंगा उप्रेती, परिजन रमा तिवारी, बहनोई विनोद कुमार भट्ट सवार थे।

हादसे  में एक की मौत

हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद लमगड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। सभी को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विनोद कुमार भट्ट मृत घोषित कर दिया। जबकि गंगा उप्रेती, रमा तिवारी और चालक गंभीर रूप से घायल हैं।

परिजनों में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश होने के कारण सड़क धंस गई थी। जिस कारण ये हादसा हुए है। हादसे की जानकारी के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही दिन परिवार में दो मौतों की खबर से परिजन दुखी है। इस खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।