शंखनाद INDIA /                                                                                                                                 भारतीय आॅलराउंडर युसुफ पठान ने शुक्रवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।   38 वर्षीय युसुफ पठान ने ट्विटर पर लिखा ‘आज अपनी जिंदगी की इस पाारी को खत्म करने का समय आ गया है। मैं खेल के सभी प्रारूपों से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करता हूं। मैं अपने परिवार, प्रशंसक, दोस्त, टीमें, कोचों और पूरे देश को दिल से सहयोग और प्यार देने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं।’

        घरेलू स्तर पर युसुफ उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल रहे जिन्होनें 100 प्रथम श्रेणी मैच खेले है, युसुफ 2007 में शुरूआती टी-20 विश्व कप विजेता टीम और 2011 में खेले गये विश्व कप में जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके है

 

         विनय कुमार की भी क्रिकेट से विदाई    :   कर्नाटक के अुनभवी मीडियम पेसर विनय कुमार ने शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम का नेतृत्व करते हुए राज्य को रणजी ट्राॅफी खिताब भी दिलाए।   विनय कुमार ने 25 साल तक सक्रिय क्रिकेट खेला। टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में उन्हें खेलने का मौका मिला।   इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी ने कुल 49 विकेट चटकाए

फोटो साभार गूगल

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें