शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है| सोमवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहा| राजधानी दून में भी सुबह से बादल छाए रहे जिससे मौसम सुहाना बन गया है| इसके अलावा देहरादून में तेज हवाएं भी चली| वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई| प्रदेश में मौसम बदलने से एक बार फिर ठंड वापस आ गई है| सोमवार को केदारनाथ समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई|

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी मौसम इसी तरह बना रह सकता है| मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है| कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है| इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है| उत्तरकाशी, चमोली , रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौगढ़ में बारिश हो सकती है जिससे लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं| इसके अलावा देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है जिससे लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है|

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें